रोजाना खाली पेट खाइये ये खट्टा-मीठा फल, न रहेगा कैंसर न पड़ेगा दिल का दौरा

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में मिलने वाला खट्टा-मिठा अंगूर शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, मैगनेशियम और आयरन मौजूद होता है जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने में सहायत करता है। साथ ही अंगूर में शुगर की मात्रा बिल्कुल भी नहीं पाई जाती है।

खट्टा-मीठा

अगर अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ज्यादा फायदा मिलता है। हम आपको कुछ ऐसे बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिनमें अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

माइग्रेन

अंगूर माइग्रेन में काफी असरदार होता है। प्रतिदिन इसका जूस पीने से माइग्रेन का दर्द कम होने लगता है।

एनीमिया

जब शरीर में खून की कमी हो जाए तो उसे एनीमिया कहते है। एनीमिया का बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अंगूर सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना खाली पेट अंगूर का सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-Live Today | Live Online News & View…

हार्ट अटैक

अंगूर हार्ट अटैक के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है। ये एसप्रिन की गोली की तरह काम करता है क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है। यदि आप भी हार्ट अटैक के मरीज है तो काले अंगूर का रस आपको जरूर पीना चाहिए।

फोड़े-फुंसियों और मुंहासें

अंगूर फोड़े-फुंसियों और मुहासों को सुखाने में सहायक होता है। अंगूर के रस के गरारे करने से मुंह के घावों और छाले भी दूर हो जाते है।

यह भी पढ़ें-प्रदूषित हवा से 4.70 करोड़ बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित : ग्रीनपीस रिपोर्ट

कैंसर

अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल मौजूद होते है जो शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

रक्तस्राव के बाद क्षतिपूर्ति

शरीर के किसी भी भाग से जब ज्यादजा खून वह जाए तो अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे रक्त की क्षतिपूर्ति हो जाएगी।

LIVE TV