
(अराधना)
साउथ इंडियन डिश लगभग सभी लोग खाना पसंद करते है। वहीं डोसा हर जगह मशहूर है। स्ट्रीट से लेकर रेस्टोरेंट तक में डोसे की कई सारी वैराइटी मिलती है। जिसमे चीज डोसा भी शामिल है। चीज डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है। घर पर बनाए बाजार जैसा चीज डोसा जाने कैसे तैयार करें चीज मसाला डोसा। ये रही आसान सी रेसिपी

चीज मसाला डोसा बनाने की सामाग्री
चीज मसाला डोसा बनाने के लिए डोसे का बेटर तैयार कर रख लें। साथ में चाहिए एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, चीज कद्दूकस किया हुआ, काली मिर्च पिसी हुई, बटर, ऑर्गेनो, नमक स्वादानुसार

चीज मसाला डोसा तैयार करने की विधि
चीज मसाला डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले डोसे वाले तवे को मध्यम आंच पर गर्म कर लें। फिर इस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें। जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस की आंच को धीमा कर दें फिर तवे पर डोसे के बैटर को फैला दें। इसे अच्छी तरीके से कल्छी की मदद से चिकना कर दें। अब डोसे को धीमी आंच पर एक से दो मिनट तक सिंकने दे। अब इस डोसे पर कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल दें।

प्याज और टमाटर के साथ कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। इसी के साथ ही डोसे पर पिसी हुई काली मिर्च भी डाल दें। सिंकते हुए चीज पिघलना शुरू कर देगी। तब इस डोसे पर मक्खन डाल दें। अब डोसे को सुनहरा होने तक सेंके। ध्यान रहे कि गैस की आंच धीमी ही रहे। नही तो डोसा जल जाएगा। अब कल्छी की मदद से डोसे को मनचाहे आकार में मोड़ दें।तैयार है स्वादिष्ट चीज डोसा। इसे आप केवल नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ में भी परोस सकती हैं।