Health Tips: लहसुन से हो सकती हैं कील मुंहासे की परेशानी दूर, इस तरह से करे इस्तेमाल

लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह न सिर्फ हाई बीपी और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके उपयोग से आप एक खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। लहसुन त्वचा से दाग-धब्बे हटाने में भी कारगर साबित हो सकता है। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व मौजूद है।

लहसुन के हैं अनेक फायदे ,त्वचा सम्बंधित हर बीमारी होगी दूर -  10-amazing-benefits-of-garlic-for-skin-and-hair - Nari Punjab Kesari

इन सबके लिए करे इस्तेमाल

-चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए। कील मुंहासे की समस्या से भी छुटकारा पाने के लिए।

-एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए।

-स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए।

अलग अलग तरीके से होता हैं इस्तेमाल

-त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए लहसुन को काटकर उसे पीस लें। इसके बाद पेस्ट को निचोड़ लें और मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। करीब 5-10 मिनट तक ऐसे ही रहने दे और बाद में सादे पानी से उसे धो लें। ये आपकी त्वचा के पोर्स को बंद कर साफ करने में मदद करता है।

-स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए जैतून के तेल में लहसुन का रस मिलाएंफिर इस तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर मालिश करें। इस उपाय को नियमित तौर पर अपनाने से कुछ ही दिनों में आपको स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा।

-एजिंग की समस्या जैसे रिंकल्स और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए सुबह के समय नियमित तौर पर शहद और नींबू के साथ लहसुन का सेवन करें। इससे झुर्रियां कम हो सकती हैं। इसके लिए लहसुन की कली को छिलकर काट लें। नींबू और शहद वाले पाने में इस लहसुन को मिला लें। फिर इसका सेवन करें। इससे झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

LIVE TV