उत्तराखंड

चमोली में भारी बारिश का कहर: पगनो गांव में घरों में घुसा मलबा, दो बुजुर्ग फंसे; बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में लगातार भारी बारिश से आफत बरपाई है। पगनो गांव में मलबा आवासीय क्षेत्र में घुस गया, जिससे दो बुजुर्ग सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी अपने घर में फंस गए। ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

बदरीनाथ हाईवे बंद
देर रात से जारी बारिश के चलते पागल नाला के पास मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर कई यात्रा वाहन फंस गए हैं। प्रशासन मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है।

राज्य में 27 ग्रामीण मार्ग बंद
मलबा और अन्य कारणों से पूरे राज्य में 27 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें देहरादून में 10, टिहरी में 6, पिथौरागढ़ में 5 मार्ग शामिल हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट
आज बृहस्पतिवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा है।

Related Articles

Back to top button