Hariyali Teej 2020 : जानिए कब मनाई जाएगी हरियाली तीज, क्या है शुभ मुहूर्त

सावन माह के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहा जाता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। हरियाली तीज को भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के लिए मनाया जाता है।

इस बार हरियाली तीज 23 जुलाई गुरुवार को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि श्रावण तृतीया का आरम्भ 22 जुलाई शआम 7 बजकर 23 मिनट पर होगा। जबकि श्रावण तृतीया की समाप्ति 23 जुलाई शआम 5 बजकर 4 मिनट पर होगी।

हरियाली तीज पूजन विधि
इस दिन घर की साफ-सफाई कर तोरण मंडप सजाया जाता है। इसी के साथ मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, भगवान गणेश और माता पार्वती की प्रतिमा बनाई जाती है। फिर इसे चौकी पर स्थापित किया जाता है। मिट्टी की प्रतिमा बनाने के बाद देवताओं का आह्वान करते हुए षोडशोपचार पूजन किया जाता है। बता दें कि हरियाली तीज का पूजन रातभर चलता है। इस दौरान महिलाएं जागरण और कीर्तन करती हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखती हैं। इसी के साथ पूरी विधि-विधान से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

LIVE TV