Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबा उत्तर प्रदेश, देखें तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में नए वर्ष 2023 का लोगों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस कड़ाके की ठंड में जहां एक तरफ पार्टी म्यूजिक मस्ती का माहौल रहा। वही पुराने साल को अलविदा और न्यू ईयर-2023 का ग्रैंड वेलकम किया गया। यह जश्न रात 12 बजे के बाद और कहीं तो रविवार यानी 1 जनवरी को भी चलता रहेगा।

म्युजिक और डांस के साथ नए साल 2023 की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। जहां नए साल का जोरदार स्वागत किया गया।

डीजे के धुन पर थिरके कदम
सोहम काशी एक सुहाना सफर की ओर से न्यू ईयर पार्टी का आयोजन मुड़ैला स्थित बैंक्वेट हॉल में किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों ने डीजे के धुनों पर अपने कदम थिरकाए। ब्लैक एंड व्हाइट थीम के परिधानों में सजे पुरुष और महिलाओं ने बोन फॉयर के ईद गिर्द फिल्मी गीतों पर नृत्य किया।

वहीं मंडुआडीह स्थित मढ़ौली के एक होटल में नए साल का स्वागत किया गया। लोगों ने खूब मस्ती की और फिल्मी गानों पर खूब थिरके।