Happy Engineer’s Day: भारत के विकास में इंजीनियरों का अहम योगदान- पीएम मोदी

 दुनिया भर में आज यानी 15 सितंबर को  इंजीनियर्स डे (Engineer’s Day) के रूप में मनाया जाता है, आपको बता दें कि इस दिन भारत के महान इंजीनियर और भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya) का जन्म हुआ था। एम विश्वेश्वरैया को भारत के महान इंजीनियर में से एक माना जाता है और उनके आधुनिक भारत को बनाने में बहुत अधिक योगदान माना जाता है।

इनके सहयोग के बिना किसी भी देश का आगे बढ़ना मुश्किल है. यही वजह है कि इंजीनियर्स को सम्मानित करने के लिए वर्ल्ड इंजीनियर्स डे मनाया जाता है. आपको बता दें कि यह खास दिन भारत के महान इंजीनियर मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया की याद में मनाया जाता है।  

इंजीनियरिंग की फील्ड जैसे सिविल, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रिकल, न्यूक्लियर, पेट्रोलियम, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, मैकेनिकल, माइनिंग, फायर इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाएं तो पहले ही काफी पॉपुलर हैं, इसके अलावा और भी विकल्प धीरे-धीरे उभर रहे हैं।

देश विकास में इंजीनियरों का योगदान सराहनीय है। भारत, स्मार्ट सिटी और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों की सफलता के लिए उनका योगदान आवश्यक है। भारत ने कई उत्कृष्ट इंजीनियर दिए हैं, जिन्होंने दुनिया भर में देश को गौरवान्वित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों के निर्माण सहित इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इंजीनियर दिवस पर हम सर एम विश्वेश्वरैया के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं। वह इंजीनियरों की भावी पीढ़ियों को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करते रहें, यही कामना है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम का एक अंश भी साझा किया, जिसमें वह इस विषय पर बात करते सुनाई दे रहे हैं।  

LIVE TV