गुटेरेस ने श्रीलंका के राजनीतिक संकट पर चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों से संयम बनाए रखने को कहा है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस श्रीलंका के ताजा घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।

गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता

डुजारिक ने रविवार को श्रीलंका में एक पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड द्वारा भीड़ पर गोली चलाने के मामले का भी उल्लेख किया। इस गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे।

श्रीलंका : विक्रमसिंघे के विशेषाधिकारों की रक्षा करने का आग्रह

गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बड़े ही नाटकीय ढंग से देश के मौजूदा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। इसके साथ ही सिरिसेना ने संसद भी निलंबित कर दी थी।

सड़क किनारे बसे परिवारों को ठेकेदार की धमकी, अखिल भारतीय किसान सभा ने खोला मोर्चा

गुटेरेस ने श्रीलंका सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का सम्मान करेन और देश में नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कानून के नियमों को बनाए रखने का आह्वान किया था।

LIVE TV