कढ़ी स्पेशल: खास है इस कढ़ी का स्वाद, खाते ही करने लगेंगे गरबा
कढ़ी स्पेशल में आज हम आपको चौथी तरह की कढ़ी बनाना सिखाएंगे। अपने देश में जगह और खाना बानाने वाले हाथ बदलने के साथ ही बनाने का तरीका और नाम भी बदल जाता है। चाव से खाई कढ़ी भी अलग अलग तरीके से बनती है ऐसा कम ही लोग सोचते हैं। यही कढ़ी जिसे सादी तरीके से, पंजाबी, सिधी और भी कई तरीकों से बनाया जाता है वह गुजराती विधि से भी बनती है। आज हम आपको गुजराती कढ़ी बनाना सिखाएंगे। गुजराती कढ़ी भी खट्टी, चटपटी और टेस्टी होती है।
सामग्री-
- दही – एक कप
- बेसन – दो चम्मच
- हल्दी – ¼ चम्मच
- गुड़ का पाउडर – एक चम्मच
- जीरा – ¼ चम्मच
- सरसों – ¼ चम्मच
- दालचीनी – 1 टुकड़ा
- अदरक – एक चम्मच पिसी हुई
- मिर्च – कटी हुई
- घी – 1 चम्मच
- करी पत्ता – 20
- धनिया पत्ता – एक चम्मच बारीक कटा हुआ
- भाप पर पका मटर – 2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
गुजराती कढ़ी बनाने की विधि –
- एक बर्तन में दही,बेसन,अदरक,हरी मिर्च,हल्दी,गुड़ और ढाई कप पानी डालें।
- इन सबसों को अच्छे से मिला के पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट घोलते समय इसमें कोई गांठ नहीं होनी चाहिए।
- अब इस मिश्रण को कड़ाई में डालकर धीमी आंच पर पकने दें।
- कढ़ी गाढ़ी होने लगे तो समझ लें यह पक चुकी है।
- अब एक अलग पैन में घी,जीरा और सरसों डालें। घी को गर्म होने दें।
- घी में सरसों और जीरा चटकने लगे तो पैन में करी पत्ता, दालचीनी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। कुछ देर बाद इसको कढ़ी में मिलाएं।
- कढ़ी में एक उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दें।
- सजाने के लिए धनिया पत्ती और मटर का इस्तेमाल करें।