भारत के लिये बड़ी उपलब्धि, UNESCO ने इन इमारतों को घोषित किया वैश्विक धरोहर

मुंबई।  दक्षिण मुंबई में स्थित प्रसिद्ध विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको को विश्व विरासत की हालिया सूची में शामिल किया गया है।

'विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको'

यूनेस्को ने शनिवार को यह घोषणा की। बहरीन में चार जुलाई तक चल रहे ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) की विश्व विरासत समिति के 42वें अधिवेशन में यह फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें:- दलित लड़की को बंधक बना कई दिनों तक किया गया दुष्कर्म, अस्पताल वालों ने भी दिखाया घटियापन

यूनेस्को ने शनिवार को ट्वीट किया, “भारत के मुंबई में स्थित ‘विक्टोरियन गोथिक एंड आर्ट डेको’ को अभी यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। शुभकामनाएं।”

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए सबसे पहले 2012 में औपचारिक नामांकन प्रस्ताव सौंपा था, लेकिन उस समय यह अन्य भारतीय स्थलों से पिछड़ गया था।

LIVE TV