गोविंदा और उनकी पत्नी नजर आए द कपिल शर्मा शो में, दिखे कुछ इस अंदाज में

बॉलीवुड़ में कई कपल्स हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं इन कपल्स में से एक है गोविंदा और उनकी पत्नी। इन  दिनों गोविंदा अपने भांजे अभिषेक कृष्णा को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले गोविंदा का अभिषेक के साथ मतभेद हो गया था। जिसके कारण सोशल मीडिया पर इस बात पर खूब चर्चा हो रही थी।

वहीं गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा की बात करें तो दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों पिछले दिनों भांजे अभिषेक को लेकर सुर्खियों में थे। बताया जा रहा था कि दोनों का भांजे के साथ मतभेद हो गया हैं। आए दिन गोविंदा अपनी पत्नी संग कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों से साफ पता चलता हैं कि दोनों का प्यार वैसे ही हैं जैसे पहले था।    

कुछ दिनों पहले गोविंद और उनकी पत्नी द कपिल शर्मा के शो पर नजर आए थे। वहीं  इस शो का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी के कामों को करते दिखे,जहां उनकी पत्नी कभी गोविंदा से कपड़े इस्तरी करवां रही हैं तो कभी पास में रखे फ्रूट्स मांग रही हैं। और दूसरी तरफ गोविंदा चुप चाप काम कर रहे हैं। कपिल शर्मा के शो  को दोनो ने खूब इंजॉय किया। साथ में दर्शकों ने दोनों की फनी वीडियों को भी काफी इंजॉय किया।

LIVE TV