Google ने Spring Equinox का डूडल बनाकर मनाया वसंत ऋतु, एनिमेटिड डूडल में दिखे हरे, नीले और गुलाबी रंग…

आज यानी 20 मार्च को गूगल अपने खास डूडल से वसंत ऋतु का पहला दिन मना रहा है। गूगल का ये एनिमेटिड डूडल हरे, नीले और गुलाबी रंग का है। जहां पूरी दुनिया वसंत ऋतु का जश्न मना रही है, वहीं भारत में होलिका दहन का उत्साह है।

google

साथ ही आज पूर्णिमा भी है, रात को होलिका दहन के बाद अगले दिन यानी गुरुवार को रंगों से होली खेली जाएगी। आज से पश्चिमी देशों में वसंत की शुरुआत हुई है, यानी आज रात से चांद आसमान में बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा बड़ा दिखाई देगा।

वसंत ऋतु के रंग में रंगा गूगल का ये डूडल ग्लोब जैसा दिख रहा है। इस पर खिला फूल वसंत ऋतु का प्रतीक लग रहा है। इस डूडल पर क्लिक करते ही Spring Equinox 2019 लिखा नजर आता है।

लोकसभा चुनाव के चलते बुक हो गए सारे विमान और हेलीकाप्टर, विमान कंपनियों के बाहर हाउसफुल का नोटिस..

इसका मतलब होता है कि वसंत औपचारिक रूप से आ गया है। इसके साथ ही इस खास मौके पर आज दिन और रात बराबर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य आज भूमध्य रेखा पर से गुजरेगा।

LIVE TV