
सबसे बड़ा सर्च इंजन GOOGLE आज अपना 21 वां जन्मदिन माना रहा हैं। बतादें की GOOGLE सर्च इंजन की स्थापना सितम्बर 1998 में दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रावासों में की गई थी। वहीं देखा जाये तो वर्ल्ड वाइड वेब (www) आज भी अपने प्रारम्भिक अवस्था में हैं।
खबरों के मुताबिक पेज और ब्रिन का मुख्य लक्ष्य था दुनिया की सारी जानकारियों को व्यवस्थित करना और इसे सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाना। ‘याहू’ और ‘आस्क जीव’ जैसे प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजनों की को पीछे छोड़ते हुए आज गूगल दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक बन गई है।
आखिर किसे चुना जाएगा अरुण जेटली की सीट का वारिस , कोई बाहरी या उत्तर प्रदेश का कोई चेहरा आएगा सामने…
अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल जारी करते हुए लिखा कि 21 साल पहले, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने बड़े तौर पर सर्च इंजन पर एक पेपर पब्लिश किया था। आज गूगल दुनिया भर की 100 भाषाओं में काम करता है और साल में अरबों सवालों के जवाब खोजता है। कम से कम इतना तो कहा जा सकता है कि इसका फलक बड़ा है। 21वां जन्मदिन मुबारक हो गूगल।
गौरतलब है कि 1998 में जब गूगल की शूरुआत की गई थी, तब पूरे वर्ल्ड वाइड वेब पर करीब 2.5 करोड़ पेज मौजूद थे। उस समय गूगल का एल्गोरिथम काफी बेहतरीन था। तब के समय में कुछ भी करने पर 2.5 करोड़ पेज से जानकारी मिल जाती थी।
दरअसल गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख बिना किसी स्पष्टीकरण के कई बार बदली है। 2005 तक सात सितंबर को वेबसाइट ने अपना जन्मदिन मनाया था। लेकिन कंपनी ने वास्तव में चार सितंबर 1998 को निगमन के कागजात दाखिल किए, हालांकि इस तारीख को उसने अपने जन्मदिन के रुप में कभी इस्तेमाल नहीं किया। 2005 के बाद से इसने आठ सितंबर, 26 सितंबर और हाल ही में, 27 सितंबर को अपने जन्मदिन को चिन्हित किया है।