
बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी और अभिनेत्री नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति अंगद ने सोशल मीडिया पर दी है। अंगद ने पत्नी नेहा धूपिया संग फोटो शेयर कर लिखा है, भगवान ने आज हमें एक बेटा दिया है। नेहा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। मेहर अपने बेबी के टाइटल को नए मेहमान को देने के लिए तैयार है। नेहा इस सफर में एक योद्धा बने रहने का तुम्हें शुक्रिया।

बता दें कि हाल ही में नेहा और अंगद ने दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दोनों ने फैमिली फोटो शेयर करते हुए कहा था कि जल्द ही वह तीन से चार होने जा रहे है। बता दें कि इससे पहले नेहा एक बेटी को जन्म दे चुकी हैं। नेहा की बेटी का नाम मेहर है। मेहर का जन्म 2018 में हुआ था। नेहा और अंगद में साल 2018 में दिल्ली के एक गुरूद्वारे में शादी की थी। जो की एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। माना जाता है कि नेहा अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी।