GOLD RATE: दिवाली बीतते ही सोने की कीमत में आई भरी गिरावट, जाने किस शहर में क्या है कीमत
शकुन्तला
अगर आप इस दिवाली सोने की बढ़ी कीमत की वजह से सोना नहीं खरीद पाए है तो आपको अब निराश होने की जरुरत नहीं है। दिवाली बीतने के बाद भारतीय बाजारों में सोने की मांग में काफी कमी आ गयी है और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोने के दामों में भरी गिरावट आने से आज 24 कैरेट सोने की कीमत 51,290 प्रति 10 ग्राम चल रहा है जबकि चाँदी 57,700 रुपए प्रति किलो चल रही है।

सोने की कीमत उत्पादन शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते प्रीतिदिन बदलती रहती है। देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 51,290 प्रति 10 ग्राम है। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार आज मुंबई और कोलकत्ता बाजारों में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वही दिल्ली के बजारो में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 47,150 रुपए चल रही है चेन्नई बजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 47,410 में बिक रहा रहा है।
जाने अलग- अलग शहरो में 24 कैरेट सोने की कीमत
- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट कोलकाता और मुंबई में 51,290 रुपये पर चल रहा है।
- चेन्नई में 51,720 रुपये में मिल रहा 24 कैरेट सोना।
- राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 51,450 रुपये है।
- अहमदाबाद में 10 ग्राम सोने की कीमत 51,340 रुपये और जयपुर में 51,450 रुपये है।
- केरल’ हैदराबाद और विजयवाड़ा,में 24-कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 51,290 रुपये है।
- सूरत और बेंगलुरु में इतनी ही मात्रा में 24 कैरेट सोना 50,340 रुपये में मिल रहा है।