Gold Price Today: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के दाम में हुई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

Sona Chandi Price Today : त्योहारी सीजन में सोने चंडी के भाव में कमी आने से ग्राहकों को काफी राहत मिली है। बता दें सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई है जबकि चांदी भी कमजोर हो रही है। अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो अपने शहर का रेट पता कर लें।

S)

सोने और चांदी के दामों में नरमी का सिलसिला जारी है। इस त्योहारी सीजन में गोल्ड और सिल्वर खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। सोने के दाम में एक बार फिर से गिरावट हुई है, जबकि चांदी की कीमतों में भी आज नरमी देखी गई है। जो लोग सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। खबर लिखे जाने तक गुडरिटर्न्स के मुताबिक, दिल्ली में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 46,350 हो गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने का दाम 4,635 रुपये और 100 ग्राम सोने का दाम 4,63,500 रुपये है। अगर 100 ग्राम के हिसाब से देखें तो सोने का पिछले रेट 4,69,500 रुपये था।

आपको बता दें कि साल की शुरुआत से ही दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी। इसका कारण यह है कि साल की शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों ने सोने में निवेश करना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम डिमांड और डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय खरीदारों के लिए यह एक अच्छी खबर है।

कहां क्या है सोने का रेट
मुंबई में 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना कल के मुकाबले 550 रुपया कमजोर होकर 46,200 पर है।
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना कल के मुकाबले 600 रुपया नीचे आकर 50,400 पर है।
लखनऊ में 22 कैटेट 10 ग्राम गोल्ड 46,900 से घटकर 46,350 पर आ गया है, जबकि 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 50,550 रुपये है।
जयपुर में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 46,350 पर है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 50,550 रुपये में बिक रहा है।
पटना में 22 कैटेट 10 ग्राम गोल्ड 46,230 पर है जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 50,430 रुपये है।
बेंगलुरु में 22 ग्राम का 10 ग्राम सोना 46,250 रुपये जबकि 24 कैरेट का 10 ग्राम 50,450 रुपये का है।
चांदी के दाम भी गिरे
सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में ठीक-थक गिरावट आई है। दिल्ली में एक किलो चांदी कीमत आज 55,300 रुपये है। मुंबई में भी एक किलो चांदी का दाम का रेट यही है।

Anti Ageing : लम्बे समय तक जवां दिखने के लिए बस रोजाना खाएं एक चम्मच ये खास चीज

LIVE TV