#Christmas2017: दुनिया भर में ‘जगमगाएगी’ कांच नगरी की कारीगरी

क्रिसमसफिरोजाबाद। अमेरिका हो या जर्मन, क्रिसमस की जगमग में झिलमिलाएगा कांचनगरी का हुनर। कहीं पर हैंगिंग वॉल जगमगाहट में चार चांद लगाएंगी तो कहीं पर कैंडल होल्डर की टिमटिमाहट में दमकेगी फिरोजाबाद की कारीगरी। क्रिसमस का त्योहार देश- दुनिया में 25 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। कांचनगरी में खास तौर से क्रिसमस डे के लिए तैयार किए गए ग्लास आइटम करीब दो दर्जन यूरोपीय देशों को भेजे गए हैं। जिन्हें क्रिसमस के त्योहार पर घरों में सजाया जाएगा।

क्रिसमस के त्योहार पर यूरोपीय देशों में ईसाई समुदाय के लोग अपने घरों को आकर्षक कांच उत्पादों से सजाएंगे। क्रिसमस ट्री पर कांच से बने आम, तरबूत, खरबूजा जैसे फल सजे होंगे। कहीं पर बच्चे क्रिसमस बॉल उछालते नजर आएंगे।

क्रिसमस का पर्व विदेशों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शहर के कांच कारोबार का इस पर्व से गहरा नाता है। हैंगिंग वॉल के रूप में विभिन्न रंगों की वॉल विदेशों में गई हैं, तो इसके साथ में कैंडिल होल्डर एवं गिफ्ट के भी आयटम का निर्यात हुआ है। बड़ी कैंडिल्स के साथ में बोतल की डिमांड भी इस पर्व पर अच्छी- खासी रहती है।

क्रिसमस के त्योहार पर काम आने वाले ग्लास आइटम एक्सपोर्ट किए गए हैं। जिनमें अमेरिका, इंग्लेंड, जर्मनी, ब्राजील, हालेंड, स्पेन, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, बेलजियम आदि यूरोपीय देश शामिल हैं।

बता दें क्रिसमस के त्योहार 500 करोड़ रुपये का सामान एक्सपोर्ट हुआ। साथ ही 150 से अधिक कांच इकाइयों ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से निर्यात किया है। 2 लाख श्रमिकों को क्रिसमस पर होने वाले एक्सपोर्ट से रोजगार मिला।

LIVE TV