गुटेरेस ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए किम जोंग की प्रतिबद्धता को सराहा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन द्वारा कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता का स्वागत किया।

गुटेरेस ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए किम जोंग की प्रतिबद्धता को सराहा

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, “महासचिव गुटेरेस पनमुनजोम घोषणापत्र के अनुसार विश्वास निर्माण और पुनर्सुलह के लिए दोनों कोरियाई देशों के प्रयासों की इस गति को बनाए रखने की सराहना करते हैं।”

यह भी पढ़े: भारत, अमेरिका के बीच मंत्रिस्तरीय वार्ता में रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा

प्रवक्ता ने कहा, “वह (गुटेरेस) सतत शांति, सुरक्षा और कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में इस महीने के अंत में अंतर कोरियाई सम्मेलन की प्रगति को लेकर आशान्वित हैं।”

LIVE TV