23 साल की महिला से गनपॉइंट पर किया गैंगरेप, टैक्सी से घर जा रही थी पीड़िता

गैंगरेपनई दिल्ली। साउथ दिल्ली के खेल गांव से बेहद गंभीर खबर सामने आ रही है। यहां एक 23 साल की महिला से टैक्सी ड्राइवर और उसके साथ ने बन्दूक के नोक पर गैंगरेप किया। महिला रोहिणी सेक्टर-16 में अपने पति के साथ रहती है। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर और उसके साथी महिला को ग्रेटर नोएडा ले गए। परी चौक के पास दोनों ने गनपॉइंट पर गैंगरेप किया। महिला का MMS भी बनाया गया है। महिला के साथ लूटपाट भी की गई। हौज खास थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़ित महिला को ग्रेटर नोएडा भी लेकर गई थी। पीड़ित महिला के एक जानकार ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है।

अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक संभव नहीं : सर्वोच्च न्यायालय

महिला के जानने वाले ने बताया कि नौ महीने पहले ही महिला की शादी हुई है। मंगलवार शाम को महिला को सराय काले खां से बस से बालाजी दर्शन करने जाना था। वह सराय काले खां आईएसबीटी पहुंच गई थीं, लेकिन बस छूट गई। वहां से वह घर लौट रही थीं पर कोई गाड़ी नहीं मिली।

करीब 7 बजे सराय काले खां आईएसबीटी से एक ऑटोवाला उन्हें साउथ दिल्ली के थाना हौज खास इलाके में खेल गांव के पास छोड़ गया। वहां भी महिला को पब्लिक ट्रांसपॉर्ट नहीं मिला। पत्नी को लेने के लिए उसके पति एक जानकार के साथ साउथ दिल्ली गाड़ी लेकर जाने वाले थे। इसी बीच महिला का रात करीब 12 बजे फोन आया कि उसे एक टैक्सी मिल गई है। उसने रोहिणी तक के लिए 550 रुपये मांगे हैं।

BJP नेता समेत 2 की हत्‍या, आधा किलोमीटर तक चलती रही फायरिंग

जानकार के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि थोड़ी दूर चलने पर ही कैब ड्राइवर ने गाड़ी में एक और शख्स को बैठा लिया। इसके बाद उसने गाड़ी लॉक कर दी और उसे गनपॉइंट पर ले लिया। इस बीच महिला ने समझदारी दिखाते हुए अपने मोबाइल से अपने पति को फोन लगा दिया, लेकिन बात नहीं की। बदमाश कह रहे थे कि इसके साथ रेप करके इसे गोली मार देंगे। महिला के पति ने इस बारे में पुलिस को कॉल क्यों नहीं की, इस बारे में पता नहीं लगा है। रेप करने के बाद आरोपियों ने महिला को बुधवार सुबह करीब 6 बजे परी चौक के पास फेंक दिया।

LIVE TV