हनी सिंह ने लूटा दुनिया का दिल, नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड

हनी सिंह का नया गानामुंबई। रैपर हनी सिंह का नया गाना ‘दिल चोरी’ यूट्यूब पर छाया हुआ है। जब से हनी सिंह ने अपने नए गीत की घोषणा की थी, तभी से प्रशंसक बेसब्री से उनके इस गीत का इंतजार कर रहे थे। इस गाने के रिलीज के बाद हनी सिंह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।

यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 20 घंटों के भीतर इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया। रिलीज के साथ ही इस गाने को देशभर में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बार देखा गया है।

गीत ‘दिल चोरी’ हिंदी-भागड़ा का शानदार मिश्रण है, जो पार्टी में जान डालने के लिए एकदम बढ़िया डांस नंबर है।

यह भी पढ़ें:  ‘पर्सन आफ दि ईयर अवार्ड’ से अनुष्‍का को पेटा ने किया सम्‍मानित

यह भी पढ़ें:  #अलविदा2017 : इन गानों की री-एंट्री ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल

LIVE TV