शुरू हुआ न्यूटन का प्रमोशन लेकिन ढूंढकर लाएंगे आप

न्‍यूटन का प्रमोशनमुंबई। राजकुमार राव की फिल्‍म न्‍यूटन का प्रमोशन शुरू हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हुआ है। ‘न्‍यूटन’ के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के ही एक मशहूर डायलॉग का इस्‍तेमाल करते हुए प्रमोशन की शुरूआत की गई है।

अबतक ‘इरोज नाउ’ और राजकुमार राव के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो सामने आए है। इन वीडियो में राजकुमार और पंकज त्रिपाठी नजर हैं। दोनों बीच संवाद दिखाया गया है। जहां पंकज अपनी नकारात्‍मक सोच पर टिके हुए हैं वहीं राजकुमार अंधेरे में रोशनी की किरण दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुजैन की ड्रेस ने दिया धोखा, बचने की कोशिश में की ऐसी हरकत

न्‍यूटन के ट्रेलर में दोनों के बीच का एक डायलॉग देखने को मिला था जिसमें  इलेक्‍शन ड्यूटी के दौरान राजकुमार से पंकज कहते हैं कि कोई नहीं आएगा वोट देने, लिख के ले लो। इसपर राजकुमार उन्‍हें कलम और कागज देते हुए कहते हैं, लिखकर दीजिए।

यह भी पढ़ें: प्रद्युम्न मर्डर केस के बाद रेणुका और संजय दत्‍त ने ऐसे किया रिएक्‍ट

इसी डायलॉग से इन तीन प्रमोशनल वीडियो की शुरुआत होती है। इन वीडियो में ‘देश के न्‍यूटन’  का जिक्र किया गया है। इन वीडियो को ‘#NewtonsOfIndia’ के नाम से शेयर किया जा रहा है। फिल्‍म न्‍यूटन की टीम ने अप्रत्‍यक्ष रूप से देश के लोगों से इस प्रमोशन का हिस्‍सा बनने की बात कही है।

अबतक आए प्रमोशनल वीडियो में उन लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्‍होंने देश के लिए बाकियों से हटकर काम किए हैं। वीडियो के जरिए राजकुमार ने कहा, ‘आप भी अपने इलाके के न्‍यूटन के बारे में लिखकर भेजें।’

 

 

 

 

LIVE TV