2 लाख की मीठी तस्‍वीर से फैंस ने जीता रजनीकांत का दिल

सुपरस्‍टार रजनीकांतमुंबई। सुपरस्‍टार रजनीकांत बीते दिन ही 67 के हुए हैं। 12 दिसंबर 1950 को जन्‍में रजनीकांत का कल जन्‍मदिन था। फैंस ने रजनीकांत को हमेशा से भगवान का दर्जा दिया है। उनके खास दिन पर फैंस कुछ स्‍पेशल न करें भला ऐसा कैसे हो सकता था।

रजनीकांत को हमेशा से देश के हर एक छोर से बराबर प्‍यार मिला है। 25 साल की उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद रजनीकांत ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। साल 1975 की तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल‘ इनके करियर की पहली फिल्‍म थी। वो अपनी मेहनत और काम से हमेशा आगे ही बढ़ते रहे। वहीं बॉलीवुड में उन्‍होंने फिल्‍म ‘अंधा कानून’ से डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: #BB11: मास्टरमाइंड की टीम ने जीता लग्जरी बजट टास्क

जब आम दिनों में उन्‍हें सबसे बेशुमार प्‍यार मिला है तो जन्‍मदिन जैसे खास मौके पर फैंस कैसे चूक सकते थे। बीते दिन इस मौके पर फैंस ने रजनीकांत को बहुत स्‍पेशल गिफ्ट दिया है। ये गिफ्ट काफी मेहंगा और मीठा रहा।

यह भी पढ़ें: क्यों सस्‍पेंड हुआ जायरा वसीम का ट्विटर अकाउंट?

फैंस ने चेन्‍नई के एक मॉल में रजनीकांत की बड़ी सी तस्वीर बनाई थी। ये कोई डिजिटल तस्वीर या पेन्‍टिंग नहीं थी। इसे फैंस ने कपकेक्‍स से बनाया था, जिसमें 6700 कपकेक्‍स का इस्‍तेमाल हुआ था। इस बड़े और मीठे ट्रिब्‍यूट में तकरीबन 2 लाख रुपये का खर्चा हुआ है।

खबरों के मुताबिक, इन 6700 कपकेक्‍स को बेक करने में 72 घंटे का लंबा समय लगा था। इस पूरे ट्रिब्‍यूट की प्‍लानिंग एक महीने प‍हले से शुरू हो गई थी।

LIVE TV