
गाय को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र जीव माना जाता है। लोग अगर गाय की पूजा कर लें तो मानों उस व्यक्ति ने सभी भगवान की पूजा कर ली। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। जो व्यक्ति गाय की पूजा करता है उसे दुनिया में सभी सुख और शांति मिलती है। आज हम आपको गाय से जुड़े वास्तु के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
प्रत्येक मांगलिक कार्यों में गौ माता को अवश्य शामिल करें।
बच्चे अगर कहने से बाहर हो तो गौमाता को भोजन उनके हाथ से या हाथ लगवा कर खिलाएं।
सर्दियों में गौ माता को गुड़ खिलाएं। गर्मियों में गाय को गुड़ न खिलाएं।
गौ माता के पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है, इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं।
यह भी पढ़ें- इस खतरनाक मौसम में इन मच्छरों से रहें सावधान, नहीं तो पड़ सकता है भारी
परिवार में गौ से प्राप्त पंचगव्य युक्त पदार्थों का उपयोग करें, पंचगव्य के बिना पूजा पाठ हवन सफल नहीं होते।
गाय की रोजा पूजा करें।
गाय की पूजा करने से आपके सभी ग्रह शांत रहते हैं।
रोज पहली रोटी गाय के लिए बनाएं और उसे खिलाएं भी।
महीने में एक बार गौशाला अवश्य जाएं।
गर्मियों में गाय को पानी अवश्य पिलाएं।