अंडा खाने वाले हो जाए सावधान, इस तरह से खाना करता है नुकसान

यह बात तो सभी जानते हैं कि अंडे में पौष्टिक तत्वों की कोई कमी नहीं है। जो लोग नॉनवेज नहीं भी खाते हैं तो उनके लिए भी अंडा सेहत बनाने का सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है। अंडे मं उचित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और फैट होता है जो आपकी सेहत का अच्छे से ख्याल रखता है। कई बार अंडों से बनी डिश आपको स्वादिष्ट जरूर लगती है, मगर इनमें पोषण नहीं होता है। ऐसा अंडे को बनाने ते तरीके पर निर्भर करता है।

अंडा

तापमान

माना जाता है अंडा सबसे ज्यादा उबला हुआ ही फायदा पहुंचाता है। लेकिन उबालने के पीछे का एक सच सामने आया है। अंडे को हमेशा कम तापमान पर ही उबालना ठीक रहता है। कुछ देर के लिए और कम तापमान पर ही अंडे को उबालना ठीक रहता है। अंडे को तेज आंच पर उबालने से उसमें मौजूद प्रोटीन तो आपको मिल जाता है लेकिन उसमें पाए जाने वाले बाकि कि पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए जब भी अंडे को उबाले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अंडे को कम तापमान और कुछ देर के लिए गर्म करें। ऐसा करने से आपकों अंडे के जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे।

क्या सच में भूतीया है बीरबल का छत्ता ? जानें पूरा सच

कैसे खाएं अंडा

कच्चे अंडों में कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं इसलिए अंडों को पकाकर खाना ज्यादा अच्छा होता है। अंडों में कुछ ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो कच्चे होने पर ठीक से नहीं पचते हैं इसलिए पकाकर खाने से अंडे में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं, जैसे- प्रोटीन।
कच्चे अंडे को खाने से अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% आप अवशोषित करते हैं जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है। इसका कारण यह है कि तापमान बढ़ने पर अंडों में मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल जाता है, जिससे ये आसानी से पच जाते हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे में बायोटिन नामक खास पोषक तत्व भी नहीं पाया जाता है, जो कि मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है। बायोटिन को विटामिन बी-7 या विटामिन एच भी कहते हैं।

आरबीआई ने ड्युश बैंक, जेएंडके बैंक पर लगाया जुर्माना

कैसे बनाएं अंडों को ज्यादा पौष्टिक

  • उबले हुए या पॉच्ड अंडे खाएं क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं।
  • अंडों को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसकी डिश बनाते समय इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का प्रयोग करें।
  • अंडों को ऐसे तेल में फ्राई करें जो हाई टेम्परेचर पर स्टेबल रहते हैं, जैसे- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, बटर और कोकोनट ऑयल आदि।
  • सफेद की जगह देसी अंडों का प्रयोग ज्यादा सेहतमंद होता है।
  • अंडों को कम तापमान में कम समय के लिए पकाएं। ज्यादादेर पकाने से इनमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती है।

 

 

 

 

LIVE TV