शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल में लगी भीषण आग, गर्भवती महिलाओं ने भागकर बचाई जान

रिपोर्ट-शादाब खान

शाहजहांपुर शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला अस्पताल के लेबर रूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई जिसमें गर्भवती महिलाओं ने अस्पताल के बाहर भागकर अपनी जान बचाई। वही धुएं के गुबार से पास के वार्डों में मरीजों में में अफरातफरी मच गई जिससे मरीजों ने मैदान में जाकर अपनी जान बचाई।

भीषण आग

बताया जा रहा है लेबर रूम में लगे AC में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद इसमे ब्लास्ट हुआ और धुएं के गुबार पूरे लेबर रूम में छा गया। यहीं नहीं कांच के शीशे भी टूट टूट कर बिखरने लगे। एक गर्भवती महिला बाल बाल बच गई।

घटना शहर कोतवाली के महिला जिला अस्पताल की है जहां उस समय अफरातफरी मच गई जब लेबर रूम में AC में आग लग गई आग से एसी ब्लास्ट हुआ जिसके चलते पूरे लेबर रूम में कांच और धुएं के गुबार फैल गया। वहीं बार्डो मे मौजूद गर्भवती महिलाओं में अफरातफरी मच गई। जिससे चलते सभी महिलाओं ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई वहीं धुए के गुबार फैलने से पास के वार्डों में अफरातफरी मच गई। जिसके चलते मरीज भागकर मैदान में आ गए।

इस दौरान दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसे चलते एसी में ब्लास्ट होने के साथ धुएं का गुबार लेबर रूम में फैल गया। वही हादसे के समय एक गर्भवती महिला मरीज लेबरों में मौजूद थी जिसको बाद में कर्मचारियो ले जाकर दूसरे बार्ड मे शिफ्ट किया।

बताया जा रहा बार्ड मे 123 गर्भवती महिलाएं भर्ती थी जिन्होंने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं जहां डॉक्टरों  मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के साथ पास के पीएचसी में मरीजो को शिफ्ट कर रहे हैं। सुबह से गर्भवती महिलाएं बेहाल है जिनको इलाज नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल प्रशासन निगरानी कर मरीजों को इलाज कराने की कोशिश मे लगा हुआ है।

LIVE TV