घर में नहीं टिकता है पैसा, तो रखिये ये 10 चीजें होगी धन की बरसात

वास्तु विज्ञान के अनुसार सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीजें ही नहीं बल्कि घर के आस-पास मौजूद चीजें भी वास्तु दोष उत्पन्न करके घर में रहने वालों को शारीरिक परेशानी, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें हमेशा घर में रखना चाहिए, इससे धन की कमी बिल्कुल नहीं रहती है। तथा घर में सुख-शांति बनी रहती हैं।

धन की बरसात

सर्वप्रथम वास्तुशास्त्र के अनुसार पंचमुखी हनुमान वास्तु संबंधी दोष को दूर करते हैं। इसलिए घर में एक पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा पूजा स्थान पर विराजमान करना चाहिए।

घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु पुरुष की पूजा होती है। घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्ति लगाकर रखें और नियमित कपूर की बाती से इनकी पूजा करें। वास्तु पुरुष वस्तु दोष के अशुभ प्रभाव से रक्षा करते हैं।

दरअसल वास्तुशास्त्र में उत्तर दिशा को जल की दिशा माना गया है। इस दिशा में जल से भरा घड़ा या सुराही रखना चाहिए। अगर आपके पास फ्रिज और वॉटर फिल्टर भी है तब भी वास्तु की अनुकूलता के लिए डिजाइनर घड़ा या सुराही सजा कर रखना चाहिए और हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए।

लक्ष्मी माता के साथ कुबेर की मूर्ति और कुबेर यंत्र रखें।

वास्तु विज्ञान के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को शुभ माना गया है।

इसके साथ ही अपने घर में 9 पिरामिड रखें। इससे हर दिशा के वास्तु दोष दूर होंगे।

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं या स्वास्तिक लगाएं। घर की तरफ देखते हुए गणेश जी भी शुभ लाभ देते हैं।

भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के साथ शंख रखे।

पूजा घर में लाल वस्त्र में लपेट कर एक नारियल रखें।

देखें वीडियो:- 

LIVE TV