धड़ल्ले से मत पियो चुकंदर का जूस, मिलेगी लाइलाज बीमारी

चुकंदर का जूसनई दिल्ली।Cठीक वैसे ही चुकंदर खाने के अगर फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। तो चलिए आज जानेंगे चुकंदर खाने के नुकसान के बारे में-

-यदि आप रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर बढ़ सकती है, क्योंकि 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 7 ग्राम शुगर पाया जाता है।

यह भी पढ़ें-इन 8 वजहों से होता है लंग कैंसर, रोजाना दिखते हैं ये लक्षण

-चुकंदर का जूस, आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को कम करता है। अगर आप ब्लडप्रेशर को कम करने के लिए दवाईयां खाते हैं, तो इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।

-चुकंदर का एक नुकसान बेटुरिया भी है। बेटुरिया वह स्थिति है, जिससे मूत्र एवं मल का रंग लाल या गुलाबी हो जाता है और कई आप समझते हैं कि यह रक्त है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा से ज्यादा 48 घंटे तक होती है, जिसके बाद सब सामान्य हो जाता है।

-अगर आप होमेक्रोमेटोसिस या विल्सन से पीड़ित हैं तो इसका अधिक उपयोग खतरनाक है। यह स्थितियां शरीर में आयरन और तांबे की अधिकता से होती हैं। चुकंदर से इनका स्तर और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-दूध के नुकसान की ये बारीकियां मम्मी भी नहीं जानती होंगी, वरना…

-प्रतिदिन चुकंदर का जूस पीना भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए इसका प्रयोग सप्ताह में तीन बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। एक बार में चुकंदर के जूस की आठ औंस से अधिक मात्रा लेना हानिकारक हो सकता है।

-रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन किडनी स्टोन यानि गुर्दे की पथरी के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसमें मौजूद ऑक्सलेट, किडनी स्टोन बनाने में मददगार होता है। 6 इसका अत्यधिक सेवन शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम करता है, जिसके कारण हड्डिेयों से जुड़ी समस्याएं व अन्य सेहत समस्याएं हो सकती है।

LIVE TV