लोगों के लिए मिसाल बने डीएम सुहास, बैडमिंटन चैंपियनशिप में बनाया नया कीर्तिमान

लखनऊ। इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। DM सुहास एलवाई ने बनारस में हुए नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर खिताब अपने नाम किया है।

डीएम सुहास

तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में देश के कई दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। DM साहब ने यह खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साथ ही वो उन लोगों के लिए भी एक मिसाल बन गए हैं। जो विकलांग हैं और ये सोचते हैं कि वह कुछ नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें:- आजमगढ़ में चल रहा था पैसे बनाने का खेल, पुलिस की गिरफ्त में दो एटीएम हैकर

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है।

यह भी पढ़ें:- भाजपा के खिलाफ फॉर्म में लौटीं मायावती, मोदी के लिए पेश की बड़ी चुनौती

इस लाइन का सही मतलब इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने लोगों को बखूबी समझा दिया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV