Diwali 2020 : 5 दिवसीय त्योहार में भूलकर भी नहीं करना चाहिए यह कुछ काम, नहीं तो रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

दीपावली के त्योहार को लेकर इन दिनों तैयारियां पूरे जोरो शोरों पर हैं। सभी की मंशा रहती है कि वह दीपावली पर भगवान को खुश करें। हालांकि कई बार आपसे की गयी एक छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। आज हम आपको कुछ वह गलतियां बताने जा रहे हैं जो अक्सर लोग दीपावली पर करते हैं और इसके चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आपको खासकर इन चीजों का ख्याल रखना चाहिए कि 5 दिवसीय त्योहार के दौरान आपसे यह गलतियां बिल्कुल भी न हों। अगर आप इन कुछ चीजों का ख्याल रखते हैं तो आप इस बड़ी समस्या से बच सकते हैं।

  • दीपावली का 5 दिवसीय त्योहार किसी का भी बजट गड़बड़ा सकता है। लिहाजा इस त्योहार में मन को थोड़ा सा शांत रखकर खुशी का इजहार करना चाहिए।
  • इस त्योहार के दौरान किसी से भी लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए।
  • दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए। इसी के साथ जाने-अनजाने में किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
  • दीपावली की रात घर में लक्ष्मीजी का आगमन होता है। लिहाजा इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप रात्रि जागरण कर मां की स्तुति कर सकते हैं। इस दौरान मंत्र, लक्ष्मी सूत्र आदि का पाठ या जप भी कर सकते हैं।
  • दीपावली के दिन अपनी पत्नी या अन्य स्त्री के साथ सहवास न करें। न ही ऐसे काम वासना के विचार अपने मन में आने दें।
LIVE TV