मुंबई। स्टार वन पर टेलिकास्ट होने वाले शो ‘दिल मिल गए’ के एक्टर करण परांजपे की डेथ हो गई है। करण परांजपे महज 26 साल के ही थे। करण की डेथ की खबर से न केवल उनका परिवार और करीबी बल्कि शो के फैंस भी सबमें में है।
शो में करण के किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया था। शो में उन्होंने जिगनेश के किरदार से लोगों काफी हंसाया और लुभाया था। उनके को-स्टार करण वाही ने निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट किया है, ‘प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।’
खबरों के मुताबिक, करण की मम्मी को वह सुबह 11 बजे घर में मृत मिले थे। ऐसा बताया जा रहा है कि नींद में हार्ट अटैक आने से उनकी डेथ हो गई।
यह भी पढ़ें: Trailer: चुड़ैल को हुआ अभय से इश्क, बन गई नानू की जानू
‘दिल मिल गए’ के अलावा करण ने स्टार प्लस के शो संजीवनी में भी काम किया था। इन सबके अलावा करण कई टीवी शो के बतौर क्रिएटिव हेड भी थे।