बढ़ेगी कैप्टन कूल की शोहरत, कहलाएंगे पद्म भूषण!

महेंद्र सिंह धोनीमुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश देश के तीसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए की है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने इसकी जानकारी दी।

धोनी 2023 के विश्व कप में भी खेल सकते हैं : क्लार्क

खन्ना ने कहा, “जी हां, यह सत्य है। हमने पद्म भूषण के लिए धोनी के नाम की सिफारिश की है।”

बता दें कि इससे पहले  दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, राहुल द्रविड़ और चंदू बोर्डे को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। वहीँ धोनी को भी प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड और देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है।

साथ ही अगर अगर धोनी को पद्म भूषण सम्मान दिया जाता है तो वह यह अवॉर्ड पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे।

क्रिकेट रिकार्ड्स की लगाई लड़ी

साल 2004 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था।

इसके अलावा, धोनी(36) की ही कप्तानी में 2013 में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट भी जीता था और टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

अपने करियर में अब तक खेले गए 90 टेस्ट मैच में धोनी ने 4,876 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

इसके अलावा, धोनी वनडे प्रारूप में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। वनडे में उन्होंने 302 मैच खेलते हुए 9,739 बनाए हैं। इसमें 10 शतक औक 66 अर्धशतक शामिल हैं।

वही टी-20 प्रारूप में धोनी ने 78 मैचों में 1,212 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि विकेटकीपिंग के लिए मशहूर धोनी अब तक सभी प्रारूपों (256 टेस्ट में, 285 वनडे में और 43 टी20 में) को मिलाकर 584 कैच ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 163 खिलाड़ियों को स्टंप आउट भी किया है।

LIVE TV