सिर्फ एक हफ्ते खाओ ये गुजराती डिश, स्वाद के साथ मिलेगी शिल्पा जैसी कमर

नई दिल्ली। गुजरात की सबसे पॉपुलर डिश ढोकला जितना खाने में स्वादिष्ट लगता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। ढोकला खाने से आपकी मोटी तोंद अंदर हो सकती है। जी हां, ढोकला एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जो आपके शरीर में नए सेल्स बनाने का काम करता है। आज हम आपको बताएंगे कि ढोकला शरीर के हेल्दी क्यों है।

गुजराती डिश

रोज ढोकला खाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ता है और शरीर का एक्सट्रा फैट भी कम होने लगता है। साथ ही ढोकला खाने से पेट संबंधी सभी रोग खत्म हो जाते हैं। अगर आप एक हफ्ते तक रोजाना ढोकला का सेवन करते हैं तो आपको खुद अपना वजन घटता हुआ नजर आएगा। ढोकला में काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है क्योंकि इसे बेसन से तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें-अगर फुल बॉडी का करना चाहते हैं मेकओवर तो लीड ट्री से बेहतर कुछ भी नहीं

आप सुबह के नाश्ते में ढोकला का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह हल्का और हेल्दी फूड है। ढोकला में दाल होने की वजह से इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जोकि डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें-#WorldTBDay: ये लक्षण देते हैं टीबी के संकेत, ऐसे करें बचाव

बता दें कि ढोकला को बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है इसीलिए इसमें कम कैलोरी होती है। इसका मतलब ये कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है। ढोकला को बनाने के लिए पहले आटा को भीगा कर छोड़ दिया जाता है जिससे उसमें खमीर उठ जाती है। खमीर वाला भोजन करने से मोटापा कम होने लगता है।

LIVE TV