घर में लक्ष्मी मां को कराना है प्रवेश तो धनतेरस के दिन करें इन जगहों की सफाई

धनतेरसनई दिल्ली। दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में सोना, चांदी से जुड़ा कोई सामान अवश्य लाते हैं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि घर में लक्ष्मी का प्रवेश कराने के लिए धनतेरस के दिन कुछ जगहों की सफाई अवश्य करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन किन जगहों की सफाई करें-

ईशान कोण की सफाई-

वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसे देवताओं का स्थान कहा जाता है। अधिकतर घरों में मंदिर भी ईशान कोण में ही बनवाया जाता है। घर का ईशान कोण उत्तर-पूर्व कोण को कहते हैं। धनतेरस के दिन विशेष रूप से इस जगह की सफाई करनी चाहिए, जिससे आपके घर में धन की वर्षा हो।

ऐसा माना जाता है कि यदि घर का यह क्षेत्र गंदा हो और इसी गंदे जगह पर ऐसा वस्तु रखा हो, जिसका आप कभी इस्तेमाल ना करते हो, तो ऐसे में लक्ष्मी की हानी होती हैं। इसके साथ ही घर से रुकी और टूटी-फूटीहुई चीजों को भी बाहर कर देना चाहिए जैसे की घड़ी, टूटा हुआ कांच आदि। क्योंकि यह चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।

पूर्व की ओर-

धनतेरस के दिन सुबह उठते ही सबसे पहले घर के पूर्व स्थानों की सफाई करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आशिर्वाद भी बना रहता है।

उत्तर दिशा-

घर के उत्तर दिशा का साफ होना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस जगह पर लक्ष्मी मां वास करती है।

ब्रह्म स्थान-

धनतेरस के दिन घर का सबसे महात्वपूर्ण स्थान यानी की ब्रह्म स्थान की जगह को जरूर साफ करें।

 

LIVE TV