
बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। उनके पास कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी है, जिनमें गृह, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेल जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
दो डिप्टी सीएम को भी अहम विभाग सौंपे गए हैं
विजय कुमार चौधरी को शिक्षा, जल संसाधन और ग्रामीण विकास विभाग मिले हैं।
वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, वित्त और समाज कल्याण विभाग दिए गए हैं।
जेडीयू को कुल 18 विभाग मिले हैं, जबकि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के साथ 29 विभाग हैं। इस बंटवारे से साफ है कि कानून-व्यवस्था और प्रमुख नीतियों पर सीधा नियंत्रण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथ में रहेगा।


