मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र में 5 अक्टूबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना
रुद्रपुर के पास फत्तेहपुर गांव में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गई है.घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

पुलिस के मुताबिक, गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था. ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेदहा टोला निवासी जोनार्दन दुबे के पुत्र सत्य प्रकाश दुबे का अभयपुर टोला निवासी प्रेमचंद यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह करीब सात बजे प्रेमचंद विवादित जमीन देखने खेत पर गए। इसकी जानकारी जैसे ही सत्य प्रकाश दुबे को हुई तो वह अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच झड़प हुई और सत्य प्रकाश ने ईंट से पीट-पीटकर प्रेमचंद की हत्या कर दी. जैसे ही मृतक के परिवार को इसकी जानकारी मिली, वे सत्य प्रकाश के घर पहुंचे और उसे, उसकी पत्नी, दो बेटियों और उसके बेटे को गोली मार दी।
पुलिस के मुताबिक, गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था. ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेदहा टोला निवासी जोनार्दन दुबे के पुत्र सत्य प्रकाश दुबे का अभयपुर टोला निवासी प्रेमचंद यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।