उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, नोडल अधिकारी करेंगे जांच

उत्तर प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 9085 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सभी 75 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए हैं। जिलों में भेजे गए नोडल अधिकारी इसके कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। फिर उसी हिसाब से जिलों में डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। डेंगू रोकने के लिए पिछले माह चलाए गए अभियान की समीक्षा भी करेंगे। इन अधिकारियों ने जिलों में कमान संभाल ली है। वे विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर डेंगू की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद सर्वाधिक मरीज वाले अस्पताल में जाकर मरीजों का हालचाल भी ले रहे हैं।

यहां हैं ज्यादा मरीज
लखनऊ 1440, प्रयागराज 1457, अयोध्या 629, गाजियाबाद 612, जौनपुर 386, वाराणसी 290, मेरठ 215, गोरखपुर 202, बाराबंकी 226, बरेली 199, बदायूं 353, अलीगढ़ 210, फिरोजाबाद 209 मरीज हैं। 

सबसे कम मरीज वाले जिले 
आगरा 11, औरैया 6, बागपत 2, कन्नौज 3 बिजनौर 2, फर्रुखाबाद 4, हाथरस 4,, जालौन, क्न्नौज 3 संभल 3, सिद्धार्थनगर 4 मरीज मिले हैं। इसी तरह अमरोहा और  कासगंज में एक भी मरीज अभी तक नहीं मिला है।

LIVE TV