
अगर आप Zomato, Swiggy, Blinkit और Zepto पर रोजाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आज शनिवार को 5 घंटे की हड़ताल पर जा रहे हैं।
दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक डिलीवरी बॉयज ऐप बंद रखेंगे। इस दौरान इन प्लेटफॉर्म्स पर नए ऑर्डर डिलीवर नहीं होंगे। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में लोगों को परेशानी हो सकती है।
हड़ताल की मुख्य वजह शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी है। यह पिछले 4 साल में पहली बार हुआ है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।



