उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में दिल्ली की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार समेत 3 आरोपियों पर केस दर्ज

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना हुई है।

पीड़िता और मुख्य आरोपी पिछले 4-5 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और दूर के रिश्तेदार भी हैं। दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिवम यादव, सनी यादव (जौनपुर निवासी) और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ BNS की धारा 70(1), 123, 127(3) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button