देश

दिवाली से पहले दिल्ली में दम घुटने की समस्या, AQI 331 तक पहुंचा

दिवाली से पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर’ श्रेणी में पहुँच गई है, मंगलवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 तक पहुंच गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में आ गई। हालांकि, कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में एक दन पहले सोमवार को इस मौसम का पहला ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज होने के एक दिन बाद स्थिति और बिगड़ गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, सुबह 9 बजे सूचकांक 312 था, जो शाम 4 बजे तक बढ़कर 324 हो गया और मंगलवार सुबह 7 बजे तक 331 तक पहुंच गया।

कई इलाके ‘गंभीर’ श्रेणी में

आंकड़ों से पता चलता है कि शहर के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जबकि पूरे शहर का AQI ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जहांगीरपुरी में सबसे अधिक AQI 499 दर्ज किया गया, इसके बाद रोहिणी में 431, बवाना में 408, नरेला में 406 और दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में 403 रहा। अन्य क्षेत्रों जैसे पटपड़गंज में AQI 379 दर्ज किया गया, इसके बाद आरके पुरम में 374, आईटीओ में 373, ओखला फेज-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 328 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button