दिल्ली बवाना और गोवा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

उपचुनावनई दिल्ली/पणजी। बवाना विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेद प्रकाश का पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। गोवा में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

इस सीट पर उपचुनाव 23 अगस्त को 379 मतदान केंद्रों पर हुए थे। हालांकि, सिर्फ 45 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया था। उपचुनाव के नतीजे सभी तीनों राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है।

इस दौरान आप के रामचंद्र, भाजपा के वेद प्रकाश और कांग्रेस के सुरेंदर कुमार के बीच मुख्य मुकाबला है। पणजी और वालपोई विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के दौरान लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ था।

इन सीटों पर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे मुख्य उम्मीदवार हैं। पणजी उपचुनाव में कांग्रेस के गिरीश चोडंकर और गोवा सुरक्षा मंच के आनंद शिरोड़कर भी उम्मीदवार हैं जबकि वालपोई सीट पर राणे का मुकाबला कांग्रेस के रॉय नाइक से है।

केंद्रीय मंत्री कलराज करेंगे कुशीनगर, देवरिया का दौरा

RTI से बड़ा खुलासा, रेलवे के महाप्रबंधकों ने बड़े पैमाने पर कराई है अवैध नियुक्तियां

LIVE TV