राजधानी में ‘डे नाईट मिनी मार्ट’ का उद्घाटन, खरीदारी के साथ-साथ स्नैक्स का भी उठा सकेंगे मज़ा

डीपी शुक्ल

लखनऊ। भागम भाग और दिन में अत्यधिक व्यस्त रहने वाले दंपत्तियों, नागरिकों एवं परिवार की सुविधाजनक खरीदारी के लिए बुधवार का दिन नई उमंग लेकर आया। राजधानी के ट्रांसगोमती के फैजाबाद रोड स्थित यादव भवन में आज SRS द्वारा ‘डे नाईट मिनी मार्ट’ का पहला रिटेल स्टोर खोलकर लखनऊ में एक नई शुरुआत की गई।

डे नाईट मिनी मार्ट

इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रिबन काटकर किया।

यह भी पढ़ें:- ‘टीपू’ के ‘टोंटी’ पर भाजपा का सवाल, आखिर दीवार के पीछे क्या था?

इस अवसर पर राजधानी की महापौर संयुक्ता भाटिया, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, डीआईजी लायन आर्डर प्रवीण कुमार समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- बेटी की बात सुनकर कमरे में लगाया कैमरा, ट्यूशन टीचर की हरकत देख उड़े माँ-बाप के होश

इस संबंध में जानकारी देते हुए आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि ‘डे नाईट मिनी मार्ट’ का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि रिटेल प्राइज से भी कम दामों में दैनिक घरेलू सामान डे नाइट मिनी मार्ट में हमेशा उपलब्ध रहेगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV