देश

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 783 वोटों से आगे चल रहे

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी आशुतोष तिवारी से 783 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 4,808 वोट, भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4,058 वोट और भाजपा के दामोदर यादव को 2,025 वोट मिले हैं। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राजनीतिक दल और मतदाता इस बहुचर्चित मुकाबले के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 जुलाई को हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। आज़ाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव भी मैदान में हैं, जिससे यह त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है, हालांकि मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इसके अलावा, 18 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं और चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने मिश्रा को 7,500 से अधिक वोटों से हराया था। दतिया में 2023 के विधानसभा चुनावों में अब तक का सबसे अधिक मतदान 80.20 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button