भयानक तूफान से ताजमहल को नुकसान, पहली बार मुख्य इमारत हुई प्रभावित

आगरा। उत्तर भारत में आए भयंकर तूफान ने तबाही मचा दी है। तूफान की रफ्तार तेज होने के कारण दुनिया भर के लिए प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को बड़ा नुकसान हुआ है। ताजमहल की दो मीनारों में कंपन होने के बाद एक की खिड़की भी टूट गई। इतिहसकारों का कहना है कि ताजमहल को जिस पैमाने पर नुकसान हुआ वैसा नुकसान आजतक किसी भी आंधी-तूफान से नहीं हुआ। जानकारों का कहना है कि ताजमहल की मीनारें बाहर की और झुकी है ताकि भूकंप य और कोई प्राकृतिक आपदा आने से गुंबद को नुकसान न हो।

टूटी ताजमहल की दीवार

हालांकि ताजमहल बड़ी क्षति से बच गया लेकिन फतेहपुर सीकरी में मौजूद कई ऐतिहासिक स्थलों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में बादशाही दरवाजे के बरामदे का छज्जा टूट गया। वहीं जनाना रोजा की दो बुर्जियों के छज्जे भी टूटे हैं। रंग महल के ऊपरी हिस्से के पत्थर गिरे हैँ।

यह भी पढ़े: आगरा में तूफ़ान पीड़ितों से मिले CM योगी, जख्मों पर लगाया फटकार का ‘मरहम’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक चुनाव में पार्टी का प्रचार करने के लिए 6 दिन के दौरें पर गए हुए थे। सीएम योगी को कर्नाटक में 35 रैलियां करनी थी, लेकिन राज्य में आंधी-तूफान आने के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट करते हुए कहा था यूपी के लोगों माफ कीजिए, आपके सीएम चुनाव में व्यस्त है जल्द लौटेंगे। जिसके बाद सीएम यूपी लौटे।

यह भी पढ़े: अखिलेश ने कसा भाजपा पर तंज, ताजमहल के सामने अपनी फोटो खिंचवाएं योगी

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा में तूफान से पीड़ित लोगो  का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को ढांढस बनाने के लिए शुक्रवार को आगरा पहुंच गए। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और मृतको के परिजनों को चार लाख रुपये के चेक बतौर सहायता राशि दिए। इसके साथ ही साथ उन्होंने परिवार में शादी और किसी अन्य दिक्कत पर मदद करने के साथ उनके टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाने का एलान भी किया।

साभार- दैनिक भास्कर

 

LIVE TV