सामने आई समाज की कड़वी सच्चाई, दलित महिला को दर्शन करने से रोका

लखनऊ। सूबे के कानपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आयी है। जो प्रदेश के राजनीतिक माहौल में हलचल मचा सकती है। कानपुर में एक महिला को मंदिर जाने से रोक दिया गया। इसका कारण उसका दलित होना बताया जा रहा है।

दलित महिला

दरअसल, महिला को मंदिर के अन्दर जाने से पुजारी ने रोक दिया। ख़बरों के मुताबिक, पूरा मामला थाना रसूलाबाद क्षेत्र का है। यहीं के एक गांव में रहने वाली जयदेवी नाम की महिला पास में ही बने पूजा पंडाल में गई थीं।

लेकिन पंडाल के पुजारी ने उसे अपमानित करते हुए उसकी थाली हटा दी। उसी दौरान उन्होंने पुजारी से पंडाल के अंदर जाने के लिए कहा। लेकिन पुजारी ने महिला को अनुमति नहीं दी।

यह भी पढ़ें:- मायावती के NDA में जाने पर बोले अखिलेश यादव, अठावले एक अच्छे ‘जोकर’

ऐसे में पीड़ित महिला ने थाना रसूलाबाद में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले पर दलित महिला का कहना है कि पुजारी ने न केवल पूजा का सामान फेंका। बल्कि उसे बुरी तरह अपमानित भी किया।

यह भी पढ़ें:- रद्द हो गए UPPCL के सारे पेपर, भर्ती आयोग के दो अधिकारियों पर गिरी गाज

उन्होंने कहा कि आज जो स्थिति दलित महिलाओं को झेलनी पड़ रही है, वह सिर्फ और सिर्फ सरकार के कारण बनी हुई है। महिला ने घटना के लिए सीधे-सीधे सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा इस संबंध में स्थानीय पुलिस को शिकायत की है।

बता दें इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV