
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से भी जाता है। इसमें समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्यतः पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण से मिलकर बना होता है। यहां शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, नक्षत्र, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति, हिंदू मास और पक्ष आदि की जानकारी हासिल होती है।

सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
तिथि – अष्टमी– रात 10.51 पीएम तक, तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – धनिष्ठा – पूर्वान्ह 11.10 एएम तक तत्पश्चात शतभिषा
योग– व्याघात – सुबह 05.52 एएम तक (23 नवंबर) , तत्पश्चात हर्षण
वार – रविवार
पक्ष – शुक्ल
करण – विष्टि– सुबह 10.14 एएम तक, बव- रात 10.51 पीएम तक, तत्पश्चात बालव
सूर्य राशि – वृश्चिक राशि पर
चंद्र राशि – कुंभ राशि पर