#CWG2018 (कुश्ती): बबीता का दांव पड़ा उल्टा, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

गोल्ड कोस्ट: भारत की महिला कुश्ती पहलवान बबीता कुमारी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। बबीता को इस स्पर्धा के फाइनल में कनाडा की डियाना वीकर ने 5-2 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।

बबीता कुमारी

बबीता फाइनल मुकाबले में डियाना की तकनीक के आगे कमजोर नजर आईं। डियाना ने पहले ही भारतीय पहलवान पर दबाव बनाते हुए एक अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ेंः #CWG2018 (कुश्ती): राहुल अवारे ने दिलाया 13 वां गोल्ड मेडल

इसके बाद बबीता ने डियाना पर अपनी पकड़ बनाते हुए दो अंक बटोरे, लेकिन यहां जजों ने डियाना को भी दो अंक दिए और उन्होंने फिर 3-2 से बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ेंः #CWG2018 (निशानेबाजी) : तेजस्विनी सावंत ने जीता रजत पदक

बबीता ने मौका हासिल करते हुए बबीता के पैर पकड़ उन्हें पलटने की कोशिश की, लेकिन यहां डियाना ने दांव मारते हुए बबीता को ही पलटकर दो और अंक हासिल किए और अंत में 5-2 से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया और बबीता को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

LIVE TV