COVID19 : 7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है

स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने बताया कि देश में 16.96% सक्रिय मामले हैं और लगभग 82% मामले रिकवर हो चुके हैं। मृत्यु दर 1.09% है। कल 4,14,188 नए मामले दर्ज़ किए गए। कल 18,26,490 टेस्ट किए गए। वहीं 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या है।

आरती आहूजा ने बताया कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 9 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 में है। जिन राज्यों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं, वे राज्य हैं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, उड़ीसा और उत्तराखंड।

LIVE TV