
भारत में पिछले 24 कोरोना के 45,892 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों 3,07,09,557 हो गए हैं। वहीं इससे संक्रमित 817 लोगों की मौत हो गई है। इन मौतों के बाद देश कुल मौतों की 4,05,028 हो गई है। जबकि 44,291 नए डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,98,43,825 है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,60,704 है। 24 घंटे में कोरोना की 33,81,671 वैक्सीन लगाई गईं है। इसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 36,48,47,549 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 7 जुलाई 2021 तक देश में कोविड-19 के लिए कुल 42,52,25,897 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। कल 18,93,800 सैंपल्स टेस्ट किए गए।
मिज़ोरम की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 548 नए मामले आए हैं। जबकि 1 की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 22,703 है। जिसमें 3,960 सक्रिय मामले। डिस्चार्ज हो चुके मामले 18,643 है। वहीं, कुल 100 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार द्वारा दी गई है।
बता दें कि देश में से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।