CoronaVirus: HPSSC के लिए लिखित परीक्षाएं हुईं स्थगित, इस तारीख से होंगी आयोजित
दुनियाभर में चल रहे कोरोना वायरस का अब भारत में कहर टूट पड़ा है. जिसे देखते हुए कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं. भीड़ न इकट्ठा हो इसके लिए कई परीक्षाएं भी रद्द कर दी गईं है. ऐसा ही फैसला हिमाचल के होने वाले स्टाफ सेलेक्शन परीक्षाओं की तारीख में भी बदलाव किए गए हैं.
Himachal Pradesh Staff Selection Commission यानि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके हिसाब से 29 मार्च से 05 अप्रैल, 2020 तक होने वाली विभिन्न पदों के लिए होन वाली लिखित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.
CoronaVirus: अपने ग्राहकों के लिए Paytm लेकर आया है नई सुविधा, पढ़कर हो जाएंगे खुश!
आपको बता दें कि अब ये परीक्षाएं 19 अप्रैल, 2020 को निर्धारित तिथि को आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्र, समय और रोल नंबर में किसी प्रकार का कोई परिर्वतन नहीं किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नोटिस डाउनलोड कर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पद कोड : | पद का नाम : | परीक्षा की तिथियां : |
762 | कंडक्टर | 19 अप्रैल, 2020 |
759 | जूनियर ऑडिटर | 19 अप्रैल, 2020 |
748 | सांख्यिकीय सहायक | 09 मई, 2020 |
766 | क्षेत्र सहायक | 10 मई, 2020 |
767 | लेखा लिपिक | 10 मई, 2020 |
चरण 2: होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: उम्मीदवार नई संशोधित तिथियां (COVID-19) वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अब उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।
चरण 5: अब पीडीएफ खुलेगी, उसे चेक करें और चरण
चरण 6: एक प्रिंट आउट आगे प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।