(कोमल)
Covid Update: देश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई। जाह देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है।आपको बताते की देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले अब घट रहे हैं। जहा देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई। वही देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. अबतक देश में कोरोना के 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 केस दर्ज किए जा चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 5 हजार 279 हो गई है। वही आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 10 लाख 12 हजार 869 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।